औरंगाबाद, नवम्बर 29 -- मदनपुर मुख्य बाजार में एनएच-19 किनारे स्थित सरकारी कांजी हाउस की भूमि अतिक्रमण का शिकार हो गई है। लगभग तीन डी. से अधिक क्षेत्रफल वाली यह जमीन पहले पशुओं के कांजी हाउस के रूप में इस्तेमाल होती थी। अब इस भूमि पर अवैध कब्जे बढ़ते जा रहे हैं। इस जमीन को लेकर जिला परिषद और नगर परिषद दोनों दावा करते हैं कि यह उनकी है। इसके बावजूद आज तक अतिक्रमण हटाने की कोई ठोस पहल नहीं हुई। बाजार के बीच होने के कारण यह भूमि अब बहुउद्देशीय उपयोग की दृष्टि से और भी मूल्यवान हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस जगह पर कई बार शौचालय निर्माण की योजना बनी। सरकारी राशि की निकासी भी हुई लेकिन अधूरा निर्माण छोड़ दिए जाने से संरचना टूट-फूटकर जर्जर हो गई। कांजी हाउस की अधिकांश जमीन कब्जे में चली गई है और जो हिस्सा बचा है, वह कूड़ा-कचरे के ढेर में...