औरंगाबाद, अगस्त 8 -- मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के बहुदेशीय सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित हुई। समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का संचालन बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य ने किया। बैठक में पिछली कार्यवाही की समीक्षा के बाद कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मुंशी देवी ने बताया कि जमुआईन गांव में कई महादलित परिवारों के पास घर नहीं हैं और वे प्लास्टिक की चादरों के सहारे रह रहे हैं। उन्होंने इनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की। कमलेश कुमार ने वार में पुस्तकालय की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की, जिस पर सीओ मो. अकबर हुसैन ने जांच कर अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। पिरवां में जर्जर बिजली तार, टिकवा स्थान स्कूल में शौचालय और पेयजल की कमी, एरकी कला में नालियों के पानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.