औरंगाबाद, मार्च 8 -- मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 19 पर शनिवार को मुख्य बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र विश्वजीत पांडेय घायल हो गया है। मृतक की पहचान झारखंड प्रदेश के हजारीबाग के कुम्हार टोली विशुनपुरी निवासी चंद्रकांत पांडेय की पत्नी बेला देवी (46 वर्ष) के रूप में की गई है। विश्वजीत पांडेय का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। जानकारी के अनुसार चंद्रकांत पांडेय अपनी पत्नी व बच्चे के साथ औरंगाबाद से बाइक से रिश्तेदार विजय पाठक के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। मदनपुर बाजार में उनकी बाइक को एक ऑटो से झटका लगा और बाइक गिर गई। बाइक पर सवार उनकी पत्नी सड़क की ओर चली गई और इसी क्रम में सड़क पर आ रहे एक कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.