अलीगढ़, फरवरी 9 -- गभाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव मदनपुर छबीला में शनिवार को गांव के बाहर सड़क किनारे स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया। प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल गभाना प्रखंड की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई और लोगों में आक्रोश फैल गया। हालात बिगड़ते देख सीओ गभाना धनंजय सिंह व थाना प्रभारी सचिन कुमार तथा चौकी इंचार्ज कुलवा हरिश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। हिंदू रक्षा दल के जिला मंत्री दिनेश लोधी ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए प्रतिमा को खंडित करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ...