औरंगाबाद, मार्च 31 -- मदनपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय, सलैया के परिसर में सोमवार को शिव गुरु महोत्सव का आयोजन हुआ। जिला प्रमुख शिवपूजन सिंह ने कहा कि शिव पूरे जगत के गुरु हैं। नवरात्र में शिव महोत्सव का आयोजन कराकर गांव-गांव में अलख जगाई जा रही है। उन्होंने तीन सूत्रों दया, चर्चा व नमः शिवाय की बात भक्तों को बताई और कहा कि इसे अपने से भगवान शिव की अनुभूति होती है और सारे मनोरथ पूरे होते हैं। यहां भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ। भगवान शिव की महत्ता को रेखांकित करते हुए शिव शिष्य बनने को लोगों को प्रेरित किया गया। इस मौके पर आयोजन वीरेंद्र सिंह, मिडिल स्कूल के हेडमास्टर राजकुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, विनय कुमार, शारदा प्रसाद, सुनील प्रसाद, भोला सिंह, मुन्ना सिंह, चंद्रकांता, बबीता, सुनीता, अमृता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.