औरंगाबाद, मई 19 -- औरंगाबाद जिले के मदनपुर पंचायत को नगर निकाय के रूप में दर्जा दिए जाने के बाद जिले में नगर निकाय क्षेत्र की संख्या बढ़कर सात हो गई। मदनपुर और दशवत खाप को मिलाकर मदनपुर नगर पंचायत का गठन करने की घोषणा बिहार सरकार ने की और कैबिनेट में इसे स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई। वर्तमान में औरंगाबाद जिले में औरंगाबाद नगर परिषद और दाउदनगर नगर परिषद नगर निकाय के रूप में अधिसूचित है। इसके साथ ही नवीनगर और रफीगंज नगर पंचायत के रूप में गठित है। पूर्व में सरकार ने बारुण और देव को नगर निकाय का दर्जा देते हुए इसे नगर पंचायत के रूप में अधिसूचित किया था जिसके बाद यहां चुनाव हो गया और नई कमेटी यहां काम कर रही है। इस बार कैबिनेट ने मदनपुर पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिया है। अब नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है जबकि नगर परिषद के रूप मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.