नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- म्यांमार में 7.7 तीव्रता के भयंकर भूकंप के बाद चारों ओर तबाही का मंजर है। म्यांमार की मांडले सिटी में चारों ओर मलबा पसरा है। वहीं जनता अपनों के खोने के सदमे से निकल नहीं पा रही है। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक मौत का आंकड़ा 10 हजार के पार हो सकता है। वहीं एजेंसियों के आंकड़े के मुताबिक यह संख्या दो हजार के पार हो चुकी है। इस बुरे समय में म्यांमार के सैन्य शासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। राहत और बचाव के काम पीछे रहा म्यांमार का जुंटा अब भूकंप प्रभावित इलाकों में मौके का फायदा उठाने लगा है। परेशान जनता पर सेना बमबारी करने लगी है। म्यांमार में सैन्य शासन के बाद से ही गृह युद्ध चल रहा है। म्यांमार की सेना ने मौका देखकर लोकतंत्र समर्थकों को निशाना बनाने के लिए आसमानी बमबारी शुरू कर दी। लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.