कुशीनगर, फरवरी 7 -- कुशीनगर। कैंसर पीड़ित जागृति पांडेय से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद इसका असर लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी देखने को मिला। पहले दिन सदर विधायक प्रतिनिधि और सामाजिक लोगों ने सहयोग किया था, तो वहीं दूसरे दिन भी कई संवेदनशील लोगों ने आगे बढ़कर जागृति की आर्थिक मदद की। लोगों से मिल रहे सहयोग के प्रति जागृति और उनके परिजनों ने आभार जताया। जागृति ने कहा कि, लगातार मिल रही मदद से उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है और इलाज को लेकर नई उम्मीद जगी है। परिजनों ने कहा कि, आर्थिक सहायता के साथ-साथ लोगों का अपनापन और सहानुभूति इस मुश्किल समय में सबसे बड़ा सहारा बन रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग एक-दूसरे से मदद की अपील कर रहे हैं। जागृति और उनके पति अमर पांडेय समेत सभी ने 'हिन्दुस्तान' के प्रति आभार जताया। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.