पिथौरागढ़, फरवरी 7 -- मुनस्यारी। राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय छात्रवृति परीक्षा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शनिवार को प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय से 11 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। बीते वर्ष भी 13 बच्चों का चयन हुआ था। वर्ष 2023-24 में भी आठ बच्चों का चयन हुआ। बताया कि चयनित छात्र-छात्राएं दीपिका राणा, साक्षी धामी, गौरव धामी, मयंक कुमार, नेहा धामी, विनय भंडारी, रोशनी, दीक्षा, मानसी, दिया भंडारी व मोहित कुमार को चार वर्षो तक प्रतिमाह एक हजार कुल 48हजार रुपये छात्रवृत्ति के तौर पर मिलेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, खंड शिक्षाधिकारी डीगम्बर लाल आर्या्र डाइट प्राचार्य भास्करानंद पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया, ग्राम प्रधान मदकोट ...