मथुरा, दिसम्बर 30 -- मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाए जा रहीं कालोनियों और भवन निर्माण करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। प्राधिकरण ने 45 लोगों को नोटिस जारी किए हैं।। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन के आदेश के बाद मंगलवार को रुक्मणि विहार, चैतन्य विहार, कैलाश नगर, सुनरख, रामताल रोड, आनन्दा कॉलोनी, राजपुर बांगर, आश्रम विहार, गोवर्धन चौराहा, धौरेरा एवं गनेशरा रोड क्षेत्र में कुल 45 निर्माणकर्ताओं को नोटिस निर्गत करते हुए स्थल पर चस्पा किये हैं। अन्यथा की स्थिति में निर्माण के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए अर्थदण्ड आरोपित किये जाने सहित अग्रेतर कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी है। नोटिस में प्रवर्तन की कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। नोटिस में निर्देशित किया कि स्थल पर सभी निर्माण का...