मथुरा, जून 15 -- उत्तर प्रदेश के मथुरा में इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के काम के दौरान टीला भरभरा कर गिर गया। इससे एक मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि हादसों के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। मलबे में फंसे अन्य सभी को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक चार को बाहर निकाले गए हैं। मौके पर अधिकारी, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने का काम जारी है। जेसीबी भी मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मसानी के निकट कच्ची सड़क स्थित एक टीले पर मकान बने हुए हैं। इस टीले के सहित एक मकान गिर पड़ा। तेज आवाज होने पर वहां हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.