मथुरा, मई 31 -- एंटी करप्शन की टीम ने गुरुवार को सदर तहसील में तैनात कानूनगो को जमीन के वारिसान दर्ज करने के मामले में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम कानूनगो को अपने साथ राया थाना ले गयी, जहां उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। कानूनगो के पकड़े जाने के बाद बड़ी संख्या में लेखपाल व कानूनगो राया थाना पहुंच गए, जहां आंदोलन की रणनीति तय की जा रही थी। कानूनगो ग्राम सतोहा स्थित सदोला असगरपुर का बताया जा रहा है। यहां पर एक जमीन पर वारिसान के नाम दर्ज किए जाने थे। इसके लिए सदोला असरगपुर निवासी मुरारी लाल व मीना शर्मा पिछले 10 वर्ष से प्रयास कर रहे थे। आरोप है कि वारिसान दर्ज करने के नाम पर सदर तहसील में तैनात कानूनगो नरेन्द्र सिंह तरकर द्वारा उनसे लगातार रिश्वत मांगी जा रही थी। इसकी शिकायत उन्होंने एंटी करप्शन आगरा से की। एंटी करप्शन ट...