बदायूं, मार्च 6 -- मदर एथीना स्कूल के कक्षा नौ के विद्यार्थियों ने राजकीय संग्रहालय मथुरा का शैक्षिक भ्रमण किया। यहां विद्यार्थियों ने सिंधु घाटी सभ्यता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने यहां कुषाण सम्राट, कनिष्क एवं पूर्ववर्ती शासक की मूर्तियां देखीं और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। प्राचीन सभ्यता मौर्या, चोला, गुप्ता साम्राज्य, कुषाण वंश एवं गौतम बुद्ध के जीवन से संबंधित भी जानकारी ली। निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह का भ्रमण भी जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.