मथुरा, अगस्त 19 -- हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 24 घंटे तक छोड़े गए 1 लाख 78 हजार क्यूसेक पानी ने यमुना के तटीय आबादी वाले क्षेत्रों में खलबली मचानी शुरु कर दी है। यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से मात्र 19 सेमी नीचे है। जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी होने की वजह से यमुना में नाव व स्टीमरों के संचालन पर सख्ती से रोक लगा दी गयी है। 39 बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है, जबकि 25 स्थानों पर सेल्टर होम बनाए गए हैं। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने नौहझील के प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर निर्देश दिए हैं। विगत दिनों उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के बाद यमुना नदी में भारी पानी आ गया है। करीब चार दिन पूर्व ताजेवाला के हथिनी कुंड बैराज से यमुना में 24 घंटे तक 1.78 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद इसे कुछ कम करके 1.19 लाख क्यूसेक कर दिया गया था। य...