मथुरा, जुलाई 6 -- जमुनापार थानांतर्गत गांव डहरुआ में दलित की घुड़चढ़ी में डीजे बजाने पर विवाद हो गया। इस घटना में एक लड़की और एक व्यक्ति चुटैल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोषियों की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद बारात दाऊजी के निकट स्थित गांव की ओर रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार डहरुआ निवासी सुनहरी लाल के पुत्रों राम और सौरभ की दाऊजी के निकट एक गांव की युवतियों से शादी तय हुई है। शनिवार शाम को बारात जाने से पहले गांव में घुड़चढ़ी के दौरान डीजे बज रहा था। घुड़चढ़ी जब समाप्त होने को थी, तभी सवर्ण समाज के कुछ युवकों ने डीजे बजाने का विरोध करते हुए डीजे ना बजाने को कहा। इस पर बात बढ़ गई। डीजे बजाना बंद न करने पर उन लोगों ने मारपीट कर दी, जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.