मथुरा, मार्च 13 -- शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की सूचना पर हड़कंप मच गया। यहां वन विभाग की टीम ने अलर्ट घोषित कर सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है। हालांकि अभी तक कोई भी साक्ष्य नहीं मिल सके हैं। वन विभाग को सोमवार सुबह पुलिस कंट्रोल रुम से मंगलवार रात अल्फा प्ले स्कूल के सामने केनरा बैंक के समीप तेदुंआ देखे जाने की सूचना मिली। यहां कुत्तों के झुंड के भौंकने के कारण तेंदुआ छिप गया था। इस पर तुरंत वन विभाग की टीम ने यहां सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। अगले दिन मंगलवार रात को फिर से एक आर्मी अफसर के माध्यम से फिर उप कृषि निदेशक कार्यालय के निकट तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली। यहां भी तेंदुआ कुत्तों के भौंकने के कारण यमुना की ओर दौड़ लगाता हुआ दिखाई दिया है। पूरी रात वन विभाग की टीम ने यहां सर्च ऑपरेशन चलाया, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.