हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 15 -- यूपी के मथुरा में गर्मियों की छुट्टियां होते ही श्रद्धालुओं का तांता लगने लगता है। ऐसे में बरसाना आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधा कर दी गई है। आखिरकार एक बार फिर बरसाना में राधारानी के भक्त दर्शन के लिए रोपवे का सफर कर सकेंगे। अब रोपवे चलने के लिए तैयार है, जिसका संचालन गुरुवार से शुरु हो जाएगा। आईआईटी रुड़की की तकनीकी टीम ने रोपवे का तकनीकी मुआयना करने के बाद इसके संचालन की अनुमति दे दी है। गौरतलब है कि मार्च माह में बरसाना स्थित राधारानी मंदिर जाने वाले रोप-वे में तकनीकी खराबी आ जाने से तीन ट्रॉलियां प्लेटफार्म से आकर टकरा गईं थीं। इसके बाद से श्रद्धालुओं के लिए रोप-वे का संचालन रोक दिया गया था। बरसाना में राधारानी रोप-वे में आई खराबी को दुरुस्त करने में इंजीनियर जुटे रहे। इसके लिए आईआईटी रुड़की का भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.