नई दिल्ली, फरवरी 4 -- तीर्थ नगरी मथुरा में कई सारे प्राचीन मंदिर हैं, जो अपनी मान्यताओं के लिए जान जाते हैं। हर एक मंदिर का इतिहास है। एक ऐसा ही मंदिर है भगवान शिव है, जिसके बारे में मान्यता है कि यहां दर्शन करने से बद्रीनाथ धाम के दर्शन जितना फल प्राप्त होता है। चलिए जानते हैं कि इस मंदिर का नाम क्या है और इससे जुड़ी क्या मान्यताएं हैं। मंदिर का नाममथुरा के भूतेश्वर क्षेत्र में स्थित इस मंदिर का नाम भी अति प्राचीन श्री बद्रीनाथ धाम है। इस मंदिर से गहरी धार्मिक मान्यता जुड़ी हुई है। इसे काफी प्राचीन मंदिर बताया जाता है। इसे भूतेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है। यहां शिव भक्तों की भीड़ रहती है। खासकर सोमवार के दिन शिव भक्त भारी संख्या में आते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं। पूरी होती है मान्यताएंइस मंदिर को लेकर मान्यता है कि जो भी ...