खगडि़या, मार्च 24 -- खगड़िया, नगर संवाददाता नगर पुलिस ने मथुरापुर से विदेशी शराब के साथ रविवार को एक कारोबारी को गिरफ्तार करते हुए बाइक जब्त कर लिया है। नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि उनके नेतृत्व में किए गए कार्रवाई में अपने गांव की ओर जा रहे गंगौर थाना क्षेत्र के भदास के रहने वाले आजाद महतो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद जब तलाशी ली गई तो पांच बोतल विदेशी शराब व दस ट्रेटा पैक शराब बरामद किया गया। उसे गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.