रामपुर, अप्रैल 12 -- पटवाई के मथुरापुर में दो पक्षों के बीच डीजे को लेकर हुए बवाल में पुलिस नाकामी को छुपाने के लिए बार-बार जांच को बदल रही है। अब तीसरी बार जांच को बदला गया है। जांच मुरादाबाद जिले की क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित की गई है। इसको लेकर भी माना जा रहा है कि थाना पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाई जा रही थी, जिस कारण जांच को दूसरे जिले से कराया जा रहा है। वहीं, पुलिस इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद थाना पुलिस एक भी अन्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि, जेल भेजे गए आरोपियों को जमानत मिल गई है। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव मथुरापुर खुर्द में मौजूदा और पूर्व प्रधान के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। पूर्व प्रधान पक्ष ने होली पर डीजे लगवाया था, इसे शिकायत पर पुलिस ने बंद करा दिया था। इसको लेकर रंजिश उखड़ गईं थी। जिसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.