हाजीपुर, जनवरी 31 -- चेहराकलां, सं.सू चेहराकलां प्रखंड के मथना माल गांव में बाघी चौक स्थित वार्ड नंबर 01 निवासी जितेंद्र राय की 24 वर्षीय पत्नी मनीषा देवी की मुजफ्फरपुर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह मुजफ्फरपुर जेल में अपने पति से मिलकर घर आ रही थी। घर वापसी के दौरान शनिवार को दिन में नारायणपुर बेला में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। जिसमें घटना स्थल पर ही मनीषा देवी की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक सह महिला की देवर नवीन कुमार घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम कर देर शाम को घर लाया गया है। मृतक महिला की डेढ़ वर्षीय एक बेटी है जिसका नाम मिष्टी कुमारी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना है। चेहराकलां -03- मृतका के रोते-बिलखते परिजन।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.