धनबाद, जून 6 -- झरिया। मछुआरों की स्थिति को सुधारने के लिए सरकार कई योजनाओं को लंच करने वाली है इसको लेकर शुक्रवार को झरिया प्रखंड संसाधन केंद्र परिसर में मत्स्य विभाग धनबाद की ओर से शिविर लगाया गया। शिविर में झरिया विधानसभा क्षेत्र के हर कोने से महिला पुरुष मछुआरा पहुंचे हुए थे। रजिस्ट्रेशन के लिए सभी ने अपना आधार कार्ड, बैंक खाता व अन्य कागजात जमा किए हैं। झरिया प्रखंड मत्स्य प्रसार पदाधिकारी धनजीत कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रेशन होने पर जरूरतमंद मछुआरों को कम ब्याज पर ऋण भी सरकार देगी। इसके लिए कई योजनाएं भी लाई गई है। और लाई जाने वाली है। जिनका रजिस्ट्रेशन हुआ रहेगा उन्हें ही सुविधा प्राप्त होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.