गुमला, जुलाई 6 -- गुमला, संवाददाता। डीसी प्रेरणा दीक्षित ने शनिवार को बसिया प्रखंड के कुम्हारी गांव में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत चल रहे मछली पालन कार्यों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने तालाबों की स्थिति,मत्स्य बीज उत्पादन, चारा मिल व ग्रामीणों की आय वृद्धि से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने मत्स्य पालक ज्योति लकड़ा से चर्चा की और उनकी सफलता की सराहना की। ज्योति लकड़ा ने बताया कि क्षेत्र में करीब 20 तालाबों के जरिये विभिन्न प्रजातियों की मछलियों का पालन किया जा रहा है। ओमप्रकाश साहू,लाखन सिंह और अन्य किसानों ने भी मत्स्य पालन से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इनसे प्रेरित होकर कई किसान अब खेती छोड़ मत्स्य पालन से जुड़कर जीवन में बदलाव ला रहे हैं। मौके पर डीसी ने कहा कि यह क्षेत्र कभी माओवाद से प्रभावित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.