दुमका, जुलाई 1 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर मत्स्य पालन को बढ़ावा देने एवं लाभुकों के चयन हेतु क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस निशांत एक्का एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी नवराजन तिर्की द्वारा दुमका सदर प्रखंड के राजबांध पंचायत का संयुक्त भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान संभावित लाभुकों के तालाबों का निरीक्षण किया गया। साथ ही तालाब प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारियां साझा की गईं। लाभुकों को विशेष रूप से तालाब की सफाई, गोबर एवं चूने का छिड़काव जैसे उपायों के महत्व को समझाया गया। जिससे जल की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे और मछली पालन के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार हो। यह क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम लाभुक चयन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। जिसमें ग्रामीणों को मत्स्य पालन से जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.