लखनऊ, मई 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम लि. को शासन 35 निष्क्रिय मत्स्य प्रक्षेत्र से 17,13,077 रुपये का लाभ हुआ है। मत्स्य विकास मंत्री डा. संजय कुमार निषाद ने इसके लिए निगम को बधाई दी है। मत्स्य विभाग की ओर से मत्स्य विकास निगम को बीज उत्पादन के लिए ये निष्क्रिय फार्म हस्तांतरित किए गए थे। इन 35 निष्क्रिय प्रेक्षेत्रों में से 22 मत्स्य प्रक्षेत्रों का आवंटन बीज उत्पादन एवं मत्स्य गतिविधि के लिए किया गया है, जिससे निगम को यह आय अर्जित हुई है। दूसरी तरफ मत्स्य विकास मंत्री ने बुधवार को मत्स्य निदेशालय के मुख्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में 29.94 लाख रुपये से कराए गए जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण एवं मत्सय विकास निगम लि. के अधीन 4 हैचरियों गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या एवं अमेठी हैचरी की मत्स्य बीज उत्पादन क्षमता बढान...