गुमला, जुलाई 10 -- गुमला। मत्स्य दिवस पर गुरूवार को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा 14 किसानों को 28हजार फिंगरलिंग (मछली के बच्चे) वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मिश्रित मत्स्य पालन को प्रोत्साहित कर किसानों की आय को दोगुना करना है। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि मत्स्य पालन गुमला जिले के किसानों के लिए एक लाभकारी विकल्प बन सकता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वर्षा की अनुकूल स्थिति को देखते हुए यह कार्य और भी लाभकारी सिद्ध होगा। इसके माध्यम से न केवल किसान आर्थिक रूप से सशक्त होंगे, बल्कि जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को वैकल्पिक आय के साधन मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...