रांची, जुलाई 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मत्स्य निदेशालय, कृषि विभाग की ओर से गुरुवार को धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मत्स्य उत्पादन में क्रांति लाने वाले वैज्ञानिक हीरालाल चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर मत्स्य निदेशालय के सेवानिवृत संयुक्त निदेशक मनोज कुमार ने कहा की मत्स्य उत्पादन में वृद्धि के लिए समय-समय पर मत्स्य पालकों को प्रशिक्षित किया जाना जरूरी है। प्रशिक्षण के माध्यम से मत्स्य पालकों को नई तकनीक से मत्स्य पालन के बारे में जानकारी मिलती है। जो मछली के उत्पादन में वृद्धि के लिए सहायक है। मत्स्यपालकों के अलावा समय-समय पर विभागीय अधिकारियों और कर्मियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जानी चाहिए। ताकि मत्स्य उत्पादन के क्ष...