मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार के मछलीपालकों को सशक्त बनाने तथा मत्स्यपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए शनिवार को राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केन्द्र के सभागार में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। सांसद सह जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने कार्यशाला की अध्यक्षता की। कार्यशाला में प्रमुख नीति निर्माता, तकनीकी विशेषज्ञ, महत्वपूर्ण हितधारक तथा स्थानीय मछलीपालक शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि मछली उत्पादन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं है। कार्यशाला में बिहार सरकार की पशु और मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी और बिहार के पंचायतीराज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता भी शामिल थे। दोनों मंत्रियों ने बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मत्स्यपालन क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.