हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 23 -- बिहार कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राजेश कुमार शनिवार को पहली बार पार्टी प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे। सदाकत आश्रम की सीढ़ियों पर माथा टेक कर उन्होंने 42वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। आश्रम में मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के परंपरागत मतदाताओं को फिर पार्टी के साथ जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। कांग्रेस के पास 36-40 दलित, अल्पसंख्यक और सवर्ण मतदाताओं का बड़ा समाजिक आधार था। अब पिछड़े और अतिपिछड़ों को भी कांग्रेस में जोड़ने की पहल की जा रही है। राजेश कुमार ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी को वह चुनौती के रूप में ले रहे हैं। पार्टी के सभी नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.