फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 26 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित मतदाता दिवस में सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान मतदाताओं को शपथ दिलायी गयी। एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ सम्मानित किए गए। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार प्रदान किया गया है। यह सभी व्यवस्थायें हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को सृद़ढ़ बनाती हैं। संविधान ने मतदान करने की प्रत्येक मतदाता को शक्ति दी है। डीएम ने कहा कि हमारी मतदाता सूची जितनी ही शुद्ध होगी उतनी ही यह व्यवस्था मजबूत होगी। सभी बीएलओ इसका विशेष ध्यान दें कि आप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.