सिमडेगा, फरवरी 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को नगर परिषद चुनाव को लेकर बैठक की। बैठक में सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतपत्र पेटी से मतदान की पूरी प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मतदान पूर्व एवं मतदान उपरांत मतपेटिका को सील करने तथा खोलने की विधि, आवश्यक प्रपत्रों को सही तरीके से भरने एवं चिपकाने की प्रक्रिया सहित अन्य तकनीकी बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वहीं मतदान दल पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी, तृतीय मतदान अधिकारी एवं चतुर्थ मतदान अधिकारी की कार्य दायित्व की भी जानकारी दी गई। डीसी ने पीठासीन पदाधिकारी सहित सभी मतदान कर्मियों को दी जाने वाली सामग्री की विशेष मिलान कर चेकलिस्ट के अनुर...