बस्ती, मार्च 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर में सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मुख्य अतिथि रूचि श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि नूतन यादव ने दीप जलाकर शिविर का शुभांरभ किया। इसके बाद सेविकाओं की मतदाता जागरूकता रैली को डॉ. रूचि श्रीवास्तव ने रवाना किया। डॉ. रूचि ने बताया लोकतंत्र में मतदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि डॉ. नूतन यादव ने कहा कि हमें खुद जागरूक होकर बेहतर भविष्य के लिए निष्ठा से प्रयास करने होंगे। इस दौरान डॉ. रघुवर पांडेय डॉ. सुधा त्रिपाठी, दुर्गेश गुप्ता, डॉ. प्रियंका मिश्र, मोनी पांडेय, नेहा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.