रांची, फरवरी 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची में निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने ड्राई डे घोषित किया है। उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के जारी आदेश के अनुसार, मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। यह आदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जारी किया गया है। आदेश के तहत रांची जिला अंतर्गत 53 नगर निगम क्षेत्र तथा 13 बुंडू नगर पंचायत क्षेत्र में 21 फरवरी के शाम पांच बजे से 24 फरवरी की सुबह सात बजे तक ड्राई डे प्रभावी रहेगा। इस अवधि में मदिरा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री, वितरण और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त अवधि के दौरान संबंधित क्षेत्रों में संचालित सभी खुदरा उत्पाद दुकानें, जेएसबीसीएल डिपो...