खगडि़या, नवम्बर 4 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि लोकतंत्र के महापर्व में हर भारतीय मतदाता को मतदान करना चाहिए। इससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है। जो पहली बार मतदान कर रहे है वह अपने साथ साथ मतदान केन्द्र तक बड़े बुजुर्ग व दिव्यांग को मतदान केन्द्र तक अवश्य ले जाएं। जिस देश के मतदाता जितना प्रतिशत में मतदान करते हैं, उस देश का लोकतांत्रिक मूल्य उतना ही अधिक माना जाता है। मतदान करना एक ओर हमारा अधिकार है और उससे कर्तव्य बोध भी पूरा होता है। हमारे एक वोट से हमारे समाज और देश का भविष्य अगले 5 वर्ष के लिए तय होता है। इसलिए इस लोकतंत्र के महापर्व में अवश्य शामिल हो और अपना मतदान कर के देश को मजबूत करे। आम साधारण नागरिक का सबसे बरा हथियार है मतदान। हमारा राष्ट्र किस पथ पर अग्रसर होगा यह हमारे मतदान पर निर्भर करता है। मतदाता को कभी यह नही सोचना चाहिए कि ...