जामताड़ा, फरवरी 22 -- मतदान से पहले जामताड़ा में चुनावी रंजिश, दोनों पक्षों ने दर्ज कराए मुकदमे जामताड़ा,प्रतिनिधि। जामताड़ा थाना में दो पक्षों की ओर से अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में रीता मुखर्जी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि लगभग 12 बजे एक प्रत्याशी विशेष के समर्थक कालू मुखर्जी, सौरभ मुखर्जी समेत अन्य अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनके पति वरुण मुखर्जी पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इस हमले में वरुण मुखर्जी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के आवेदन पर जामताड़ा थाना में कांड संख्या 22/26 दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से कालू मुखर्जी ने भी थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.