नई दिल्ली, फरवरी 4 -- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से एक दी पहले अरविंद केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने मतदान से पहले कथित हिंसा की शिकायत की। आयोग के साथ बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने अभी चुनाव आयोग से मुलाकात की। हम चुनाव आयोग के सहयोग के लिए आभारी हैं। हमने दिल्ली पुलिस की ओर से कथित हिंसा और गुंडागर्दी के बारे में चिंता जताई। चुनाव आयोग ने हमें निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने मतदाताओं को दबाने के जोखिम का भी उल्लेख किया। चुनाव आयोग ने हमें भरोसा दिया है कि लोग बिना डरे और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर सकें ऐसा सुनिश्चित किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के सामने एक और डर का अंदेशा भी जताया। उन्होंने कहा-इस बात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.