हजारीबाग, फरवरी 23 -- हजारीबाग, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। हजारीबाग नगर निगम चुनाव 2026 की मतदान प्रक्रिया सोमवार शाम 5 बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद विभिन्न मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियां बाजार समिति परिसर स्थित रिसीविंग सेंटर पहुंचीं, जहां निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत मतपेटियां जमा करने का कार्य देर शाम तक जारी रहा। जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी प्रक्रिया की निगरानी में मौजूद रहे। सभी बूथों से प्राप्त मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया। चुनाव के दौरान अपेक्षित उत्साह देखने को नहीं मिला और देर शाम तक मिले आंकड़ों के अनुसार लगभग 49 प्रतिशत ही मतदान दर्ज हुआ। जानकारों का मानना है कि शहरी मतदाता सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के बावजूद मतदान में कम रुचि दिखाते हैं। नगर निगम चुनाव कोविड के बाद पहली बार होने के कारण भी उत्साह क...