सराईकेला, फरवरी 19 -- सरायकेला, संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने मतदान पूर्व व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया है। उन्होंने मतदान प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करनेवालों पर कार्रवाई के साथ मतदान केंद्रों पर कतार प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश एवं निकास मार्ग की व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही ऐसे मतदान केंद्र, जहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहां महिला मतदान कर्मियों की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया है। वह बुधवार को मतदान पूर्व व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान विभिन्न कोषांगों की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित वरीय पदाधिकारियों को बचे कार्यों को तय समय में पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सेक्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ सम...