समस्तीपुर, अक्टूबर 7 -- समस्तीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने चुनावी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और आचार संहिता पालन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता का पालन सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। पेड न्यूज, भ्रामक रिपोर्टिंग या अवैध प्रचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। प्रशासन इस पर कड़ी निगरानी रखेगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की पूरी तैयारी हो चुकी है और मतदान प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष होगी। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता हैं। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.