धनबाद, फरवरी 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डीसी के निर्देश पर नगरपालिका (आम) चुनाव-2026 को लेकर एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में पीठासीन पदाधिकारी और मतदान पदाधिकारियों को पावर प्वाइंट और चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार जीरो एरर पर प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बैलेट बॉक्स को पानी और आग से बचाने, सभी पैकेट पर सावधानी से लाह लगाने, लाह को आग से पिघलाकर लगाने से पूर्व पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया। साथ ही पीठासीन पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। आयोग के निर्देशानुसार कार्य करने से गलती की संभावना नहीं के बराबर रहती है। उन्होंने सभी से समय का पालन करने तथा मतदान के दिन 23 फरवरी की सुबह सात बजे मतदान शुरू करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.