साहिबगंज, फरवरी 6 -- साहिबगंज। नगर निकाय आम निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष व पारदर्शी संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीसी श्री हेमंत सती ने शुक्रवार को स्थानीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुलिस लाईन परिसर में आयोजित प्रथम मतदान पदाधिकारी एवं द्वितीय मतदान पदाधिकारी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने बैलेट पेपर से मतदान कराने की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता की समीक्षा की। डीसी ने उपस्थित मतदान पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में सजगता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशि...