कोडरमा, फरवरी 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार एवं उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग रवि जैन के मार्गदर्शन में मतदान दल के पदाधिकारियों का अंतिम चरण का प्रशिक्षण अभियंत्रण महाविद्यालय, कोडरमा में शुक्रवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन आयोग से जिला के लिए प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक द्वारा सभी कक्षों में जाकर प्रशिक्षण कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था एवं देखरेख जिला शिक्षा अधीक्षक श्री अजय कुमार, नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग द्वारा की गई। प्रशिक्षण में पार्टीवार 11 मास्टर ट्रेनरों सुदीप सहाय, अश्विनी तिवारी, मनोज चौरसिया, राजेश्वर पाण्डेय, नरेश यादव, रामचंद्र ठाकुर, उमेश सिन्हा, स...