जमुई, नवम्बर 11 -- सिकंदरा । निज प्रतिनिधि विधानसभा के सिकंदरा प्रखंड में 140 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न हुआं। जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे सभी बूथों पर अर्धसैनिक बलों को लगाया गया। वही इसके साथ सिकंदरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ सभी बूथों का निरीक्षण करते रहें। निर्वाचन आयोग के द्वारा 140 मतदान केंद्रों मतदान संपन्न कराने के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट को लगाया गया था। विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरा प्रखंड में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख 13 हजार जिसमें पुरुष मतदाता 60 हजार एवं महिला मतदाता 53 हजार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.