चतरा, फरवरी 21 -- चतरा, संवाददाता। चतरा में नगर परिषद चुनाव का शोर शनिवार को पांच बजे थम गया। अंतिम दिन नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शहर में हर ओर मोटरसाईकिल रैली का जोर आजमाईश होता रहा। प्रत्याशी डोर-टू-डोर मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद आम निर्वाचन 2026 में मतदान की सारी तैयारियां पूरी करली गयी है। मतदान को लेकर नगर परिषद के 22 वार्डों में कुल 42 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जो 26 भवनों में संचालित होंगे। सभी केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर लिया गया है। जहां मानकों के अनुरूप कमियां पाई गयी, वहां पेयजल, बिजली, शौचालय और रैंप सहित मूलभू सुविधाएं उपलब्ध कराली गयी है। मतदान के दिन मतदानकर्मियों को केंद्रों तक ले जाने के लिये वाहनों जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस चुनाव में 60 से 6...