अररिया, नवम्बर 12 -- भरगामा, ए.सं.। विधानसभा चुनाव को लेकर आधी आबादी का जोश देखने लायक था। घूंघट की आर में महिलाओं का वोट के प्रति जुनून शसक्त लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्ध दिखी। प्रखंड के प्राय: मतदान केंद्रों पर पुरुष की अपेक्षा महिलाओं की लंबी कतारें दिखी। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे के पहले ही महिलाओं की लंबी कतारें लग गई थी। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों महिलाओं ने घर के काम से पहले मतदान को प्राथमिकता दी हो। उत्साह ऐसा था कि बच्चों को गोद में लेकर महिलाएं वोट डालने पहुंची थी। उनका ऐसा कहना था कि मानों लोकतंत्र में वे सक्रिय भूमिका निभाना चाहती हो। साफ संदेश दिया गया कि महिलाएं लोकतंत्र में सशक्त भागीदार बन चुकी है। वहीं बुजुर्ग महिला मतदाता ने भी मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.