औरंगाबाद, नवम्बर 5 -- औरंगाबाद जिले में व्यापक डोर-टू-डोर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। विकास मित्रों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों तथा टोला सेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए मतदान के महत्व को रेखांकित किया और सभी से 11 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। अभियान के दौरान बैलट बिटिया स्टीकर और बैज घरों, दीवारों तथा सड़कों के आस-पास लगाए गए ताकि जब लोग अपने घरों से बाहर निकलें, तो उन्हें मतदान की तिथि और उसके महत्व की याद रहे। ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं ने सामूहिक रूप से मेरा वोट-मेरा अधिकार का नारा बुलंद किया। यह जन-जागरूकता अभियान जिला निर्वाचन कार्यालय, औरंगाबाद के तत्वावधान में आयोजित किया गया। स्वीप कार्यक्रम के तहत औरंगाबाद जिले के सभी प्रखंडों में आज जीविका दीदियों द्वारा मतदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.