पूर्णिया, नवम्बर 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मतदान को लेकर सुबह से मतदाताओं में उत्साह रहा। मतदान शुरू होने के साथ बूथ पर लम्बी कतार लगने लगी। शहर के बाड़ीहाट के समीप स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय खजांचीहाट भाग संख्या 77 पर सुबह से भीड़ लगी रही। इस बूथ पर सिनियर सिटीजन और दिव्यांग के लिए अलग से व्यवस्था सुनिश्चित थी। सीनियर सिटीजन को कतार में लगने की जरुरत नहीं थी। उन्हें बूथ पर आने के साथ मतदान के लिए सुविधा प्रदान कर दी जाती थी। दिव्यांग के लिए व्हील चेयर की सुविधा भी रखी हुई थी। मोबाईल को वोट डालने से पहले जमा लिया जा रहा था। इसी तरह से बाड़ीहाट मध्य विद्यालय में भाग संख्या 71, 72 और 73 और 74 पर भी लम्बी लम्बी कतारें लगी हुई थी। भाग संख्या 73 और 74 में महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ थी। बूथ संख्या 72 पर पहली वार मतदान दे रहे युवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.