धनबाद, जून 6 -- धनबाद। विशेष संवाददाता धनबाद विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में धनबाद विधानसभा के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में आज धनबाद विधानसभा के सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसमें आयोग द्वारा संचालित प्री रिविजन गतिविधियों के तहत मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण और पहचान की तैयारी, सभी पदों को भरना, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही दो दिनों के अंदर संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में अंचल अधिकारी धनबाद शशिकांत सिंकर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी धनब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.