गिरडीह, सितम्बर 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के निमित्त मतदान केन्द्रों के पुनर्गठन को लेकर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन से संबंधित विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उक्त संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा अनुमोदित मतदान केंद्रों की कुल संख्या 2393 है, जिसमें 28 धनवार विधानसभा अंतर्गत 424 मतदान केंद्र, 29 बगोदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 454 मतदान केंद्र, 30 जमुआ विधानसभा क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.