बलरामपुर, जनवरी 4 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भुजेहरा प्रथम तक जाने वाला मार्ग वर्षों से बदहाल स्थिति में है। भुजेहरा गांव से खैरहनिया तक लगभग दो किलोमीटर लंबा यह कच्चा मार्ग चिकनी मिट्टी और बड़े-बड़े गड्ढों से भरा हुआ है, जिसके कारण ग्रामीणों को हर चुनाव में पगडंडी के सहारे मतदान केंद्र तक पहुंचना पड़ता है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती है, जिससे मतदाताओं, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय ग्रामीण पप्पू, धर्मेंद्र कुमार, विजय, प्रदीप, राजकुमार, रामनरेश, तुलसीराम, बेकारू, अरुण कुमार, कृष्णदत्त सहित अन्य लोगों ने करीब एक वर्ष पूर्व विधायक कैलाश नाथ शुक्ल को प्रार्थनापत्र सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.